
मनोज सैनी
हरिद्वार। हिन्दू परम्पराओं के अनुसार सुहागिन महिलाओं का महापर्व माने जाने वाला करवा चौथ कल 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा जिसमें महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करेंगी। साथ ही रात में चंद्रमा के दर्शन करके अपने उपवास को खोलेंगी।
हर साल की तरह इस साल भी करवा चौथ के व्रत को रखने का खास मुहुर्त है। सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार करवा चौथ हर साल अश्विन की कृष्ण पक्ष चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं सुबह उठकर सरगी के साथ ही व्रत की शुरूआत करती है जिसके बाद महिलाएं पूरे दिन सोलाह श्रृगार के साथ इस व्रत को निर्जल रखती हैं और अपने पति की लंबी आयु की भगवान से प्रार्थना करती हैं जिसके बाद रात में भगवान चंद्रमा के दर्शन कर उनकी पूजा अर्चना करती हैं और इसी के साथ पति के हाथों से पानी पीकर व्रत को खोलती हैं। करवा चौथ का व्रत सालभर में एक बार आता है जिसका पालन पत्नियां बड़ी निष्ठा के साथ करती हैं। धार्मिक कलेंडर के अनुसार इस साल चतुर्थी, 24 अक्टूबर 3 बजकर 1 मिनट से शुरू होगी और 25 अक्टूबर को 05.43 बजे समाप्त होगी। इसके अलावा इस बार चद्रोदय का समय 8 बजकर 16 मिनट पर होगा जबकि सूर्योदय का समय 6 बजकर 13 मिनट रहेगा। सभी सुहागिन महिलायें शुभ मुहूर्त के अनुसार ही पूजा अर्चना करें जिससे उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी।
More Stories
तहसील दिवस: 40 समस्याओं में से 17 का मौके पर ही निस्तारण।
नदियों/तालाबों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन सतर्क
कल 6 अगस्त को भी समस्त विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्रों में रहेगी छुट्टी, डीएम ने जारी किए आदेश