ब्यूरो
हरिद्वार। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर ज्वालापुर स्थित सैनी आश्रम में भगवान राम दरबार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा मंत्रोच्चारण के साथ की गई। पूरा आश्रम जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सोमवार को सैनी आश्रम में विजय पाल सैनी और वेद वृत्त सैनी की ओर से राम दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा स्थापित मूर्ति का उद्घाटन दर्जाधारी राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ने किया। इससे पूर्व विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि आज भारत वर्ष में रामराज्य की स्थापना हो गई है। सभी व्यक्ति चरित्र को राममय बनाए। भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर अपना जीवन जीये यही रामराज्य है।
आश्रम के अध्यक्ष आदेश सैनी, बलवीर सिंह सैनी, डॉ. वीपी सैनी ने कहा कि भगवान श्रीराम जन-जन के आराध्य हैं। अयोध्या के साथ ही सैनी आश्रम में प्राण प्रतिष्ठा से सभी भक्तों में बहुत हर्ष है। इस दौरान संदीप सैनी, मयूर सैनी, प्रवीण सैनी, वेदवृत्त सैनी, धूम सिंह सैनी, सचिन सैनी, दयाराम सैनी, जगपाल सैनी, शिव चरण सैनी आदि मौजूद रहे।

More Stories
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कई बूथों का किया निरीक्षण: कहा। कहा नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं।
पौड़ी में बड़ा हादसा: 250 फिट खाई में गिरी कार, 3 साल के बच्चे सहित हरिद्वार के 5 लोगों की मौत।
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीसीआर कंट्रोल रूम पहुंचे जिलाधिकारी। आगामी तीन दिनों के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश।