सुनील मिश्रा
हरिद्वार। चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0)ज्वालापुर की ओर से श्री राम लीला का मंचन कल सोमवार को मुख्य अतिथियों के द्वारा रंगमंच उद्घाटन के साथ विधिवत रूप से शुरू किया जाएगा। श्री राम लीला समिति चौक बाजार के अध्यक्ष शशिकांत वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि चौक बाजार श्री रामलीला समिति ज्वालापुर द्वारा इस बार भी श्री रामलीला मंचन की शुरुआत कल 9 अक्टूबर सोमवार को मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित के साथ शुरु की जाएगी। दीप प्रज्जवलन समाजसेवी ललित नैय्यर एवं मनोज धनगर द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। वहीं सोमवार को श्री रामलीला में प्रथम दिवस पर श्रवण कुमार लीला एवं कैलाश लीला का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर महामंत्री शिवम अंगार सोडिया एवं संयोजक सुबोध बंसल उपस्थित रहे।

More Stories
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कई बूथों का किया निरीक्षण: कहा। कहा नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं।
पौड़ी में बड़ा हादसा: 250 फिट खाई में गिरी कार, 3 साल के बच्चे सहित हरिद्वार के 5 लोगों की मौत।
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीसीआर कंट्रोल रूम पहुंचे जिलाधिकारी। आगामी तीन दिनों के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश।