क्राइम ब्यूरो
हल्द्वानी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने एक स्पा सेंटर में छापा मारकर स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए देह व्यापार के आरोप में 3 महिलाओं व 3 पुरूषों सहित कुल 6 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को काफी समय से मून लाइट स्पा सेंटर में देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थी। काफी समय से मिल रही शिकायतों को देखते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, नैनीताल की प्रभारी लता बिष्ट ने अपनी टीम के साथ कमलवागांजा के मून लाइट स्पा सेंटर पर छापा मारा। छापे के दौरान मून लाइट स्पा सेंटर में तीन महिला एवं तीन पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गये। जिस पर टीम द्वारा तत्काल सभी 6 लोगों को हिरासत में लिया के लिया। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने स्वयं को दिल्ली, नोएडा का बताया। महिलाओं एवं पुरुषों के विरुद्ध थाना मुखानी में अनैतिक व्यापार अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल लता बिष्ट व महिला कांस्टेबल नीतू चंदोला शामिल थे।

More Stories
नाबालिक लडकी के साथ दुष्कर्म एवं जान से मारने की कोशिश करने वाले एक आरोपी को धर दबोचा।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कई बूथों का किया निरीक्षण: कहा। कहा नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं।
पौड़ी में बड़ा हादसा: 250 फिट खाई में गिरी कार, 3 साल के बच्चे सहित हरिद्वार के 5 लोगों की मौत।