Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

हरिद्वार ग्रामीण में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, शिक्षाविद व सैनी समाज के स्थानीय क्षत्रप मा0 जगपाल सैनी समर्थकों सहित भाजपा में शामिल

ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र से अनुपमा रावत को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के बाद क्षेत्र के बड़े-बड़े कांग्रेसियों द्वारा पार्टी छोड़ने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। क्षेत्र के पुराने कांग्रेसी रहे हनीफ अंसारी एडवोकेट ने भी ने भी कांग्रेस हाईकमान की कार्यशैली से नाराज होकर पार्टी छोड़ दी तो वहीं गुरुवार सुबह ही एक कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस में अनेक पदों पर रहे शिक्षाविद मा0 जगपाल सिंह सैनी ने भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस को अलविदा कह दिया। फेरूपुर डिग्री कॉलेज के प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक व कबीना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर रमेश पोखरियाल निशंक ने जगपाल सिंह सैनी को पार्टी का पुराना सिपाही बताते हुए कहा जगपाल सिंह सैनी ने इस पार्टी को बनाने में बहुत मेहनत की है। पूरे भारत में आज जो वृक्ष इतना विस्तार रूप ले सका उसमें जगपाल सिंह सैनी की भी बहुत मेहनत लगी हुई है। उन्होंने कहा जगपाल सिंह सैनी भाजपा के बहुत पुराने कर्मठ कार्यकर्ता और जिला महामंत्री एवं अन्य पदों पर रहे। निशंक ने इस क्षेत्र में जगपाल सिंह सैनी द्वारा कराए सामाजिक कार्यों की भी प्रशंसा की और केंद्र द्वारा चलाई जा रही है उन उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भारत एक बार फिर मोदी की बदौलत विश्व गुरु बनेगा। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि जगपाल सिंह सैनी सुबह के भूले शाम को घर वापस आ गए हैं, इन्हें भूला नहीं कहा जाना चाहिए। इनके भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। साथ ही स्वामी यतीश्वरानंद ने का की वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और सैनी समाज के क्षत्रप जगपाल सिंह सैनी के भाजपा में आने से इस पूरे क्षेत्र में कांग्रेस का सफाया हो जायेगा। इस मौके पर जगपाल सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर मां बेटे की और उत्तराखंड प्रदेश में पिता- पुत्री की पार्टी बनकर रह गई है। स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पार्टी को छोड़ना मजबूरी बन गया है। उन्होंने भाजपा को राष्ट्रवादी पार्टी बताया।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि, श्याम सिंह सैनी, आशुतोष शर्मा, लाल सिंह आर्य, सोहन, वीरपाल, शुभम सैनी, अमित सैनी, विकास प्रधान, गोपाल रावत, जितेंद्र कश्यप, धर्मपाल, राजीव, सुरेंद्र कुमार सैनी, देश राम सैनी, धनंजय सैनी, तज मल हसन राजीव आदि उपस्थित थे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!