मनोज सैनी
हरिद्वार। सैनी आश्रम ज्वालापुर, हरिद्वार में आज 73 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। सैनी सभा(सैनी आश्रम)अध्यक्ष आदेश सैनी सम्राट ने ध्वजारोहण कर सभी साथियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी साथियों ने राष्ट्रीय गान गाकर देश के शहीदों को याद करते हुए देशभक्ति के नारे लगाये। तत्पश्चात सैनी आश्रम के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मंत्री प्रमोद सैनी ने सभी साथियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में शिक्षा विद मा0 जगपाल सैनी, सैनी सभा के पूर्व अध्यक्ष अनिल सैनी, मनोज सैनी, ज्वालापुर मंडी समिति के अध्यक्ष शेषराज सैनी, जिला पंचायत सदस्य विजय सैनी, प्रधान यशवीर सैनी, मगन सिंह सैनी, कोषाध्यक्ष रविपाल सैनी, जगपाल सैनी, वेदव्रत सैनी, विजयपाल सैनी, आय व्यय निरीक्षक समय सिंह सैनी, नवीन कुमार सैनी, धूम सिंह सैनी, धनंजय सैनी, आशीष सैनी, हर्षित सैनी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में शेष राज सैनी को ज्वालापुर मंडी समिति का अध्यक्ष नियुक्त करने व पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष मनोज सैनी को अध्यक्ष आदेश सैनी व उनकी टीम ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।