मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार टैक्स बार एसोसिएशन के वर्ष 2024 के चुनाव निर्विरोध संपन हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर विवेक धीमान, उपाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र सिंह, सचिव विकास कालरा, सह सचिव सनोज कुमार, कोषाध्यक्ष अजय धीमान निर्विरोध निर्वाचित हुए। वर्ष 2024 के चुनाव के लिए अधिवक्ता विपिन कुमार और अधिवक्ता रणवीर शर्मा ने बताया कि टैक्स बार एसोसिएशन के वर्ष 2024 के लिए 4 दिसंबर नामांकन के लिए रखा गया था उसके बाद यदि आवश्यकता हुई तो अगले दिन मतदान होना था। मगर संगठन के 5 पदों पर केवल एक एक ही नामांकन हुआ इसलिए एसोसियेशन के सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारियों ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी।

More Stories
SIR के नोटिसों पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, मतदाताओं को किया जा रहा परेशान: आलोक शर्मा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा। त्रुटि रहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची बनाने के निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक चौहान की मंच पर नहीं लगाई कुर्सी, आमंत्रण तक नहीं फिर भी पहुंचे, बे-आबरू होकर बैठे, जिला मोर्चा भी रहा दूर।