मनोज सैनी
रुद्रप्रयाग। गढ़वाल क्षेत्र में बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराध व बच्चों की गुमशुदगी को लेकर विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हरिद्वार में कार्यालय स्थापित किया गया है। इस संबंध में किसी भी तरह की सूचना हेतु कार्यालय के फोन नंबर अथवा ई.मेल द्वारा संपर्क किया जा सकता है। अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने अवगत कराया कि बच्चों से संबंधित होने वाले किसी भी तरह के अपराध व गुमशुदगी को लेकर जनपद हरिद्वार में स्टेज लीगल एड सेल ऑन चाइल्ड राइट्स स्थापित की गई है। इसके लिए ई.मेल व दूरभाष नंबर.01334-239780 पर संपर्क किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि कार्यालय जनपद कोर्ट कैंपस हरिद्वार में स्थित है।

More Stories
शहीद दिवस पर कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया याद। आजादी के मतवालों ने अपने रक्त से लिखा था इंकलाब: आलोक शर्मा
पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०) के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक मंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की हासिल
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।