अरुण सैनी
हरिद्वार। एक तरफ कृषि कानून को लेकर देशभर के किसान आंदोलनरत है वहीं हाड़ कंपाती ठंड में चोरों ने गांवों में लगे सामानों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बढ़ती हुई ठंड में चोरों के हौंसले इतने बुलन्द है कि उन्होंने नारसन कला गांव के गढ़ी मोहल्ले से हाड़ कंपाती ठंड की परवाह न करते हुए चलती हुई लाईन से देर रात ढाई सौ केवी का ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया हैं। जिसकी कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपये है। ग्रामवासियों का कहना है कि गांव में ट्रांसफार्मर उतारने की यह दूसरी घटना है।
मंगलौर बिजली विभाग के अवर अभियन्ता ईश्वर चन्द सैनी ने बताया कि नारसन गांव के गढ़ी मोहल्ले की बिजली के लिये विभाग का ढाई सौ केवी का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ था जिसे रात चोरों ने चलती लाइन से चुरा लिया है जिसकी कीमत लगभग साढ़े तीन लाख होगी। इससे पूर्व विगत दिनों गांव मंडावली में आजादवीर के खेत से ट्यूबवेल के लिये लगाया गए ट्रांसफॉर्मर पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया था जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये होगी।

More Stories
सड़कों को समय सीमा के भीतर गड्ढामुक्त करने के लिए स्वयं धरातल पर उतरे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित।
अमेरिकन आश्रम की स्वामी ईस्टर फ्रीड और प्रबंधक ने लगायी भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने की गुहार।
कांग्रेस ने लगाया 709 करोड़ रुपए के अर्द्धकुंभ बजट के दुरूपयोग का आरोप।