मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने शुक्रवार को रोशनाबाद-बिहारीगढ़ मोटर मार्ग पर आन्नेकी के पास बरसात से क्षतिग्रस्त हुये सेतु के स्थान पर निर्मित हो रहे वैली ब्रिज को जल्द से जल्द आम जन के लिये उपलब्ध कराने की दृष्टि से वैली ब्रिज का निरीक्षण किया।
[yotuwp type=”videos” id=”0SXUxNpaRZ8″ ]
जिलाधिकारी ने मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इस वैली ब्रिज को युद्ध स्तर पर तैयार करते हुये आगामी 10 अगस्त तक आम जन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस मौके पर अधिकारियों से जनपद के अन्य पुलों तथा सड़कों के सम्बन्ध में भी विस्तार से जानकारी ली।
इस अवसर पर एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता श्री सुरेश तोमर, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
दीपक बजरंगी के नफरती बयान पर पुलिस ने किया गिरफ्तार, मांगी माफी।
7 फरवरी को जनपद हरिद्वार में चलाया जाएगा मेगा स्वच्छता अभियान।
हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल। प्रभारी और दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र।