मनोज सैनी
मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 10 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में भी कहीं कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके दृष्टिगत चमोली के जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने जनपद में संचालित सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12) और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 10 अगस्त को अवकाश घोषित किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला बाल विकास अधिकारी को समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी जारी किए है।

More Stories
17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः रावत
केन्द्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा।
सीएनजी गैस से भरे वाहन की आपस में हुई जोरदार टक्कर, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक चालकों की बची जान।