मनोज सैनी
10 हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने एक और पटवारी को दबोच लिया है। ताजा मामला देहरादून के विकास नगर का है जहां एक रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल पूरा मामला विकासनगर के हरबर्टपुर क्षेत्र का है जहां एक व्यक्ति ने पिता की मृत्यु के बाद अपनी जमीन की विरासत अपने व अपने भाई के नाम दर्ज करने के लिए एक प्रार्थना पत्र क्षेत्रीय पटवारी ओम प्रकाश को दिया। विरासत दर्ज करने की एवज में पटवारी ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रूपये रिश्वत की मांग की।
पीड़ित की शिकायत पर सतर्कता सेक्टर देहरादून रेनू लोहिनी ने मामले की गोपनीय जांच करते हुए ट्रैप टीम का गठन किया। टीम के द्वारा रंगे हाथ 10 हजार की रिश्वत लेते समय रिश्वतखोर एटन बाग क्षेत्र के लेखपाल ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।