13 मई की शाम हर की पौड़ी पर आयोजित भजन संध्या के कार्यक्रम में प्रख्यात भजन गायक चित्र दास एवं विचित्र दास मां गंगा के सुंदर भजनों का करेंगे गुणगान
सुनील मिश्रा
हरिद्वार। श्री गंगा जन्मोत्सव मंडल हरिद्वार तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा आगामी 13 व 14 मई को 25 वा गंगा जन्मोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाने जा रहा है। इस संबंध में वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पं श्री कांत वशिष्ठ ने बताया कि आगामी 13 मई को हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर सायंकाल मे आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में विख्यात भजन गायक एवं लाखों लोगो की पसंद चित्रदास एवम विचित्र दास द्वारा मां गंगा के सुंदर भजनों का गुणगान किया जायेगा। वही अगले दिन 14 मई को दोपहर में कुशावर्त घाट पर गंगा पूजन तथा 3 बजे तीर्थ नगरी में भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। सांयकाल में भंडारे का आयोजन मालवीय धाम ज्वालापुर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन में पूर्व गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, रजनीश रामचंदके, अभिषेक सिखोला एवम शैलेश मोहन सोनू सहित समाज के कई पुरोहित महोत्सव को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।