सक्षम उनियाल
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आगामी 15 अगस्त को उत्तरकाशी जिले में स्थित सभी विदेशी मदिरा की दुकानों, गोदामों एवं सैन्य कैंटीनोें पर बिक्री पूर्ण रूप से बंद रहेगी।
उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त के दिन जिले में स्थित सभी विदेशी मदिरा की दुकानों, गोदामों एवं सैन्य कैंटीनोें पर मदिरा एवं मादक द्रव्यों की बिक्री, परिवहन एवं उपभोग को पूर्णतया बंद रखा जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं आबकारी निरीक्षकों को इस आदेश का अपुपालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी जारी किए हैं।

More Stories
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।
बिजली संशोधन बिल के विरोध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया केंद्र सरकर के खिलाफ प्रदर्शन।