मनोज सैनी
लोक सभा चुनाव से पूर्व उत्तराखंड में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आज दो पूर्व विधायकों विजयपाल सिंह सजवान और मालचंद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है की दोनो ही नेता आगामी दिनों में भाजपा का दामन थाम सकते है। सजवाण उत्तरकाशी क्षेत्र के दिग्गज नेताओं मे सुमार माने जाते है, उनका पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं माल चंद ने 2022 में टिकट नहीं मिलने के कारण भाजपा छोड़ दी थी और कांग्रेस से चुनाव लडा था लेकिन हार गए थे।

More Stories
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।
बिजली संशोधन बिल के विरोध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया केंद्र सरकर के खिलाफ प्रदर्शन।