मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा 17 मई को दिए गए कोरोना कर्फ्यू के आदेश में संशोधन करते हुए अब राशन, किराने के सामान की दुकानें एवं जनरल स्टोर दिनांक 21 मई को प्रातः 7:00 बजे से 12:00 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है।
मुख्य सचिव ओमप्रकाश द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब 21 मई को राशन, किराने व जनरल स्टोर की दुकाने सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक खुली रहेंगी। इससे पहले ये दुकाने सुबह 10:00 बजे तक ही खुली रखने का आदेश था।

More Stories
बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ।
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
देश की आजादी और जागरूकता में पत्रकारिता की अहम भूमिका: बत्रा