मनोज सैनी
हरिद्वार। पहाड़ी महासभा की नवनिर्वाचित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण 25 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। आज महासभा के कार्यालय में नवनिर्वाचित अध्य्क्ष तरुण व्यास ने कार्यकारिणी का विस्तार करते शपथ ग्रहण पर चर्चा की। श्री व्यास ने कोषाध्यक्ष तरुण जोशी, कार्यकारी सदस्य- लता जोशी, निशा नौडीयाल, शुभम मंडोला, रवि बाबू शर्मा, दीपक पांडे, मनोज रावत, अतुल गोसाई, रमेश चंद्र पंत के नामो की घोषणा की। श्री व्यास ने बताया कि नव निर्वाचित कार्यकारणी को पहाड़ी महासभा की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा। बैठक में शपथ ग्रहण पर विस्तृत चर्चा की गई। महासभा के महासचिव जसवन्त सिंह बिष्ट ने भी नवनिर्वाचित कार्यकारणी को बधाई दी।

More Stories
गांजा रखने वाले को तीन साल की कैद।
सीतापुर रेलवे फाटक बना जाम का जंजाल, अंडरपास की मांग पर कब जागेंगे जिम्मेदार?
बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ।