रुड़की ब्यूरो
रुड़की। भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव संजीव सैनी ने बताया कि गन्ना किसानों और उत्तम शुगर मिल के बीच बकाया गन्ना भुगतान को लेकर वार्ता हुई जिसमें उत्तम शुगर मिल की और से किसानों को लिखित में निर्णय हुआ है कि दिनांक 21 अप्रैल से 30 अप्रैल 2020 तक 10 दिन को भुगतान किसानों के खातों में 27 नवंबर 2020 तक भेज दिया जाएगा।

संजीव ने बताया कि बैठक में धीरजएडवाइज भी तैयार करा दी गई है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि 14 दिन का बचा हुआ बकाया भुगतान दिसंबर के पहले सप्ताह में नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन दोबारा धरना प्रदर्शन करेगी। अभी 24 नवंबर का धरना स्थगित किया जाता है।

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।