हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के नेतृत्व में ज्वालापुर क्षेत्र के पार्षदों ने जिला पूर्ति अधिकारी के के अग्रवाल और एसडीएम गोपाल सिंह चौहान से मुलाकात कर समस्याएं बताई। पार्षद जफर अब्बासी ने बताया कि बीपीएल कार्ड दलालों के द्वारा बनाए जा रहे। अधिकारी बिना जांच पड़ताल के धड़ल्ले से कार्ड बना रहे। पार्षद के कार्य नहीं हो रहे। जो कार्य पार्षद लाते हैं उन्हें टाल दिया जाता है। क्षेत्र में बीएलओ भी नहीं आ रहे। जिसके कारण परेशानी हो रही है।

अशोक शर्मा ने बताया कि सिर्फ सत्ताधारी पार्टी के पार्षदों और नेताओ के ही कार्य हो रहे। उन परिवारों के बीपीएल कार्ड बनने चाहिए जो उसके काबिल हो। ये योजना गरीब लोगो के लिए है लेकिन दलालों के कारण गरीबों का हक़ मारा जा रहा है। इसके साथ ही राशन की दुकानें समय पर खुले और जनता को परेशान नहीं किया जाए। जिला पूर्ति अधिकारी ने पार्षदों को आश्वासन दिया कि अगर कोई गलत कार्ड बना है तो उसकी शिकायत दर्ज करवाई जाए। जिसे निरस्त किया जाएगा और पात्र व्यक्ति का कार्ड बनाया जाएगा। कई जगह पर नाला निर्माण अधूरे है। ठेकेदार काम ठीक से नहीं कर रहे।
कांग्रेस अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि अगर स्थिति ठीक नहीं हुई तो अधिकारियों के खिलाफ धरना दिया जाएगा। जनता की।परेशानियों को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि तासीन, हाजी शाहबुद्दीन, मेयर प्रतिनिधि जगदीप असवाल, मनोज जाटव, वसीम सलमानी, मंजीत नौटियाल, संदीप कुमार, कुशलपाल आदि उपस्थित थे।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।