ब्यूरो
हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की टीम के साथ नैनीताल रोड पर स्थित 3 स्पा सेंटर में छापेमारी की। मौके पर तीनों स्पा सेंटर के चालान किये गए। छापेमारी के दौरान एक स्पा सेंटर में कार्य कर रही 4 युवतियों में से 3 युवतियों के लिखित दस्तावेज पाए गए व मौके पर अन्य युवती ने बताया कि कल से ही सेंटर में कार्य करना शुरू किया है। छापे के दौरान स्पा सेंटरों में भारी अनियमितताए मिली।

आयोग की अध्यक्ष ने जिला व पुलिस प्रशासन को इसी तरह आगे भी निरन्तर चेकिंग अभियान चलाने व नियम विरुद्ध संचालकों पर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, तहसीलदार संजय कुमार, एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी लता बिष्ट सहित अन्य उपस्थित थे।

More Stories
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग