अहमद कादरी
रुड़की। रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बूचड़ी में देर रात बाइक सवार दो युवको की बाइक पोल से टकराने से दोनों युवको की मौके पर ही मौत हो गई है जिनमे से एक की शादी तीस नवम्बर को होनी थी और दूसरे की शादी तीन साल पहले ही हुई है।
बता दे की बूचड़ी निवासी दीपक और गणेश दोनों देर रात रुड़की से बूचड़ी स्थित अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वो बूचड़ी फाटक के पास पहुंचे तो उनकी बाइक एक पोल से टकरा गई जिसमे दोनों की मोके पर ही मौत हो गई। सूूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवा दिया है। जानकारी मिली है की दीपक की 30 नवम्बर को शादी होनी थी और गणेश की शादी को तीन साल ही हुए थे। दुर्घटना में दोनों की मौत होने से क्षेत्र में दुःख की लहर देेखी जा रही है और दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

More Stories
सीएनजी गैस से भरे वाहन की आपस में हुई जोरदार टक्कर, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक चालकों की बची जान।
बहादराबाद में कांग्रेसजनों ने पूर्व मंत्री हरक सिंह और प्रीतम सिंह के साथ खेली फूलों की होली।
जिला बार संघ ने भी जिला जज के साथ मनाया होली मिलन कार्यक्रम। विविधता में एकता ही भारत की शक्ति: जिला जज