राहुल
देहरादून। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंसीधर तिवारी द्वारा दिये गए आदेश के क्रम में ग्रीष्मावकाश वाले समस्त विद्यालयों का संचालन 31 मई, 2022 तक किया जायेगा।

आदेश में बताया गया कि शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में 12 मई को विद्यालयी शिक्षा विभाग की सम्पन्न हुई समीक्षा बैठक में लिये गये निर्णयानुसार दिनांक 31 मई, 2022 को अर्न्तराष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस पर कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं समस्त शिक्षकों द्वारा तम्बाकू निषेध सम्बन्धी शपथ ली जानी है। जिसके दृष्टिगत शैक्षिक सत्र 2022-23 में समस्त प्राथमिक / माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश 1 जून, 2022 से 5 जुलाई 2022 तक रहेगा। फलस्वरूप 31 मई, 2022 तक सभी विद्यालय विधिवत संचालित होंगे।

More Stories
प्रेस क्लब, हरिद्वार वार्षिक चुनाव: अध्यक्ष पद पर 2 व महासचिव पर 3 ने लिया नामांकन।
प्रदेश के सरकारी विभागों में दिन दूनी रात चौगुनी रफ्तार से फल फूल रहा है भ्रष्टाचार। 50 हजार की रिश्वत के बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर रंगे हाथ गिरफ्तार।
शिवडेल स्कूल में स्ववेद प्ले ग्रुप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘विद्या आरंभ संस्कार’।