मनोज सैनी
नई दिल्ली। भारतीय पहलवान देश की शान पहलवान बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री सम्मान प्रधानमंत्री आवास के सामने फुटपाथ पर रखा है।
इससे पूर्व पहलवान बजरंग पूनिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का ऐलान किया है। उन्होंने कुश्ती संघ के चुनाव नतीजों पर निराशा जताते हुए, अपना पुरस्कार लौटाने की बात कही। भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव में भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख पद पर बृजभूषण के करीबी संजय सिंह के चुनाव जीतने के एक दिन पूनिया ने ये ऐलान किया। इससे एक दिन पहल भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पहलवान साक्षी मलिक ने रोते हुए हमेस के लिए कुश्ती छोड़ने का ऐलान किया था।
मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूँ. कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है. यही मेरी स्टेटमेंट है। 🙏🏽 pic.twitter.com/PYfA9KhUg9
— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) December 22, 2023
बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटाते हुए पीएम मोदी को पत्र लिखा। बजरंग पुनिया ने एक्स पर पोस्ट किया, “मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री को लौटा रहा हूं। यह घोषणा करने के लिए यह सिर्फ मेरा पत्र है। यह मेरा बयान है।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।
SIR को लेकर डीएम ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक। कहा एसआईआर के जरिए निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना।