ब्यूरो
रामनगर। नैनीताल जनपद के रामनगर के धनगढ़ी में नाला उफान पर था तभी उफनते नाले को पार करते हुए कुमाऊं मंडल विकास निगम की बस पलट गई और वहां चीख पुकार मच गई। बस में 35 यात्री सवार थे, बस पलटने से किसी के भी जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस पहाड़ से रामनगर आ रही थी। ड्राइवर ने लापरवाही दिखाते हुए बस बरसाती नाले को पार करने के लिए उतार दी जो पानी के तेज़ बहाव को झेल नहीं पाई और पलट गई। बस में कुल 35 लोग सवार थे। जिनको जेसीबी की मदद द्वारा बस से बाहर निकाल लिया गया। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

More Stories
बीएचईएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया।
निगम द्वारा आश्रम, धर्मशालाओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा संग्रहण के नाम पर जजिया कर वसूलने को लेकर भड़की कांग्रेस। कहा कूड़ा संग्रह के लिए जजिया कर वसूली बंद करे नगर निगम।
नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत।