ब्यूरो
हरिद्वार। बिजली, पानी पर सरचार्ज माफ को लेकर धामी सरकार के खिलाफ हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत 28 फरवरी को ग्राम नूरपुर पंजनहेड़ी से सिंहद्वार तक पदयात्रा निकालेंगी। कृष्णानगर स्थित पूर्व मेयर अनीता शर्मा के कैंप कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि बिजली विभाग और जल संस्थान जनता का शोषण कर रहा है। बिजली, पानी के बिल में बढ़ोतरी कर भेजा जा रहा है। जनता की परेशानी से बीजेपी सरकार दूर भाग रही है। लगाये गए सरचार्ज और बिल में जनता को छूट मिलनी चाहिए। आम जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। 28 फरवरी को अधिकारियों और सरकार के खिलाफ पदयात्रा निकाली जाएगी।
पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन से जनता त्रस्त है, अधिकारियों के पास जाओ तो सुनवाई नहीं होती, इसके लिए सरकार और अधिकारियों को जगाना होगा। अधिक से अधिक लोग पदयात्रा में शामिल हों। टैक्स और सरचार्ज लगाकर जनता का शोषण किया जा रहा है।
बैठक में मनोज सैनी, महेश प्रताप राणा, अरविंद शर्मा, राजबीर सिंह चौहान आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, विकास चंद्रा, जगत सिंह रावत, लव गुप्ता, अंजू मिश्रा, अंजू द्विवेदी, बीएस तेजियांन, वसीम सलमानी, कैलाश भट्ट, दिनेश वालिया, जतिन हांडा, आशु श्रीवास्तव, रामबाबू बंसल, सुंदर सिंह मनवाल, बृजमोहन बड़थ्वाल, दिनेश पुंडीर, दीपक कोरी, पार्षद सुनील कुमार, हिमांशु गुप्ता, सुमित त्यागी, विवेक भूषण विक्की, उज्ज्वल वालिया, मोनिक धवन, शाहनवाज कुरैशी, विक्रम शाह, मेहरबान खान, पुनीत कुमार, अनिल भास्कर, राजेंद्र श्रीवास्तव, रणवीर शर्मा, रकित वालिया, शुभम अग्रवाल, आशु भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

More Stories
खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा इक्कड चौक, सराय स्थित पनीर सप्लायर यूनिट का किया निरीक्षण, पांच कुंतल पनीर किया गया जब्त।
नाबालिग लड़की से रेप मामले में सहआरोपी की बेल अर्जी रद्द।
अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग करने वालों पर अब लगेगा जुर्माना।