सुनील मिश्रा
हरिद्वार। युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा के नेतृत्व में पूर्व सांसद राज बब्बर का जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाया गया।
जन्म दिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेम नगर आश्रम घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर राज बब्बर जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की और मां गंगा से प्रार्थना की राज बब्बर समाज एवं देशहित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें।
इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि अरविंद शर्मा एडवोकेट द्वारा राज बब्बर जी के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की कामना की।
युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा ने कहा कि राज बब्बर जी का राजनीतिक जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा उनके जन्मदिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके प्रति सम्मान और शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राज बब्बर जी ने अपने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में सदैव जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, पूर्व मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज जाटव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी, सोम त्यागी, विकास चंद्रा, पार्षद विवेक भूषण विक्की, पार्षद सुनील कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष विवेक जागरिया, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अश्विन कौशिक, युवा कांग्रेस के महानगर उपाध्यक्ष मयंक त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना जी, दीपांशु मलिक, दिव्यांश अग्रवाल तथा महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष विमला पांडे जी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा। रेलवे, जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सयुक्त रूप से हटाया गया अतिक्रमण।
पेपर लीक के विरोध में जागरूकता अभियान चलाएगी कांग्रेस: बालेश्वर सिंह
जिन्होंने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे: आलोक शर्मा