मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ 5 मई को हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री के निजी सचिव द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार योगी 5 मई को प्रातः 11:10 बजे गुरुकुल कांगड़ी विश्व विद्यालय के हेलीपैड पर उतरेंगे। उसके बाद कार द्वारा नव निर्मित भागीरथी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे व 11:30 बजे भागीरथी गेस्ट हाउस का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद 14:15 मिनट पर ऋषिकुल महा विद्यालय में स्पर्श गंगा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में भाग लेंगे।


More Stories
नवरात्र के पहले दिन माँ मनसा, माँ चंडी देवी एवं अन्य मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें।
सिडकुल थाना क्षेत्र में 5 हुड़दंगियों को पुलिस ने दबोचा।
नवरात्रि पर्व पर अलर्ट है खाद्य सुरक्षा विभाग: चेकिंग अभियान में 120 किलो बिना लेबल कुट्टू आटा जब्त कर किया नष्ट।