मनोज सैनी
हरिद्वार। जिला सेवायोजन अधिकारी अनूभा जैन ने अवगत कराया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार की ओर से दिनांक 8 जून को प्रातः 10:00 बजे से 4:00 बजे तक कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।
रोजगार मेले में AKUMS PHARMA में ट्रेनी पद के लिए, जिसकी शैक्षिक योग्यता B.Sc, M.SC, PHARMA (Chemistry/Biology) उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 23 से 26 वर्ष के मध्य हो, जिसमें पुरूष एवं महिलायें दोनों आवेदन कर सकते है। ऑटोमोबाईल क्षेत्र की एक अग्रणी कम्पनी में अप्रेन्टिस के लिए केवल महिलायें पात्र है तथा आयु सीमा 18 से 26 वर्ष के मध्य हो, प्रतिभाग कर सकते है। चयनित अभ्यर्थी को प्रतिमाह रूपये 10,000-15,000 के मध्य वेतन देय होगा । रोजगार मेले हेतु अभ्यर्थी का पंजीकरण नेशनल करियर सर्विस पोर्टल (NCS) www.ncs.gov.in पर होना अनिवार्य है, जिसके लिए किसी भी कार्यदिवस में आकर कार्यालय से सम्पर्क स्थापित कर सकते है।

More Stories
किसान मजदूर संगठन सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को सौंपा मांग पत्र।
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।
भाजपा में कम नहीं गुटबाजी: शिवालिक नगर चौराहे पर केवल चुनिंदा नेताओं के हटाये गए होर्डिंग।