मनोज सैनी
हरिद्वार। सोशल मीडिया में हर की पैड़ी पर एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला द्वारा पुल से छलांग लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को जो भी देख रहा है वो दांतो तले अंगुली दबा रहा है। 80 वर्षीय वृद्ध महिला में जोश इतना है कि वह पुल की रेलिंग को पार करके गंगा में छलांग लगाकर तैर रही है।
वायरल वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। नितिन यादव नामक फेसबुक यूजर ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि पुराने घी का कमाल है ये ! आज वाली चाऊमिन बर्गर खा कर कदे दादी की नकल कर लो।

More Stories
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग