हरिद्वार। जिलाधिकारी, हरिद्वार श्री सी. रविशंकर ने मेला नियंत्रण भवन में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा कोविड-19 की रोकथाम के लिए पर्याप्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब कोरोना की शुरुआत हुई थी तब से लेकर आजतक सभी को कोरोना माहमारी के बारे में सभी जरूरी जानकारी हो गयी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह भी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए कोरोना को खत्म करने में सहयोग प्रदान करें। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि शहर की एक बड़ी संस्था द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने और जांच में सहयोग नहीं दिया जा रहा है।
उस संस्था को आज शाम तक का वक्त देते हुए चेतावनी दी है कि यदि वह संस्था प्रशासनिक टीम को सहयोग नहीं करती है तो उस संस्था के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि जो व्यक्ति कोरोना संक्रमण की रोकथाम में सहयोग नहीं देगा उसके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

More Stories
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।