हरिद्वार। सिडकुल की फैक्ट्रियों में कर्मचारियों और मजदूरों को हटाए जाने एवं तय घंटे ज्यादा काम करवाने व मजदूरों पर हो रहे शोषण को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जो को सिडकुल की परिक्रमा यात्रा के दौरान होरो मोटोकॉर्प से अवैध रूप से निकाले गए कर्मचारियों ने अपनी पीड़ा व आपबीती सुनाई।हीरो मोटोकॉर्प से निकले गए कर्मचारी अरुण सैनी ने श्री हरीश रावत जी को एक पत्र देते हुए कहा कि वे भाजपा सरकार में विधायक से लेकर हरिद्वार सांसद, जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री से लेकर देश के राष्ट्रपति तक अपनी गुहार लगा चुके है लेकिन कहीं से भी अभी तक न्याय नहीं मिला है।
हरीश रावत जी ने हीरो मोटोकॉर्प से निकाले गए कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि वे आने स्तर से पूरा प्रयास करेंगे कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो और उन्हें न्याय मिले।

More Stories
लायन्स क्लब हरिद्वार मन्दाकिनी द्वारा 19 वां चार्टर नाईट आयोजित।
बीएचईएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया।
निगम द्वारा आश्रम, धर्मशालाओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा संग्रहण के नाम पर जजिया कर वसूलने को लेकर भड़की कांग्रेस। कहा कूड़ा संग्रह के लिए जजिया कर वसूली बंद करे नगर निगम।