हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। जिला पंचायत, हरिद्वार की बोर्ड बैठक में आज जमकर हंगामा हुआ। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली और खड़ंजा कुतुबपुर सीट से जिला पंचायत सदस्य चौधरी बिजेंद्र सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
बिजेंद्र सिंह ने राव आफाक पर आरोप लगाया की उन्होंने अधिकारियों को अध्यक्ष लिखा हुआ विजिटिंग कार्ड दिया है और उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया है लिहाजा उन्हें बर्खास्त किया जाये। जबकि राव आफाक अली ने वर्तमान अध्यक्ष को बर्खास्त अध्यक्ष बताया और उन्होंने कहा कि किस कानून के तहत उन्हें बर्खास्त किया जाएगा फिर जैसे ही राव आफाक ने वर्तमान अध्यक्ष को बर्खास्त अध्यक्ष बताया बैठक में जमकर हंगामा हुआ।

More Stories
सड़कों को समय सीमा के भीतर गड्ढामुक्त करने के लिए स्वयं धरातल पर उतरे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित।
अमेरिकन आश्रम की स्वामी ईस्टर फ्रीड और प्रबंधक ने लगायी भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने की गुहार।
कांग्रेस ने लगाया 709 करोड़ रुपए के अर्द्धकुंभ बजट के दुरूपयोग का आरोप।