हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। दिनांक 07.11.2020 दिन शनिवार को नवोदय विधालय कक्षा-6 में प्रवेश हेतू जनवि प्रवेश परीक्षा-2020 जनपद हरिद्धार के सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज मायापुर हरिद्धार पर प्रातः 11.00 बजे से अपरान्ह 01.30 बजे तक आयोजित की जायेगी।
शांति एंव सुरक्षा तथा विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतू हरिद्धार नगर के उपरोक्त परीक्षा केन्द्र एंव उसके आस-पास की 100 मीटर की परिध में नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार श्री जगदीश लाल द्वारा धारा 144 लागू की गयी है।
आदेशानुसार परीक्षा केन्द्र के आस-पास की 100 मीटर की सीमा के अन्तर्गत पांच या पांच से अधिक व्यक्ति समूह के रूप में एकत्रित नही होगें और न ही कोई धरना प्रदर्शन, न ही सार्वजानिक सभा करेगेें और न ही जुलूस आदि निकालेंगे। कोई भी व्यक्ति उपरोक्त परीक्षा केन्द्र के आस-पास अपने किसी कार्यक्रम द्धारा जन भावनाओं को किसी प्रकार से नही भडकाएगा और कोई ऐसा कार्य नही करेगा जिससे सार्वजनिक लोक शांति भंग होना सम्भाव्य हो। निर्धारित मानको से अधिक किसी भी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण फैलाना पूर्णतः प्रतिबंधित होगा।
उपरोक्त प्रतिबंध दिनांक 07.11.2020 को हरिद्धार नगर के उपरोक्त परीक्षा केन्द्र एंव उसके आस-पास की 100 मीटर की परिधी के क्षेत्रान्तर्गत लागू होंगे, यदि यह जिला मजिस्ट्रेट अथवा अधोहस्ताक्षरी द्वारा इससे पूर्व वापस न ले लिया जाय। आदेशोें का किसी भी प्रकार से उल्लंघन भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।

More Stories
बच्ची से रेप करने वाले बाबा को उम्रकैद, कुटिया में ले जाकर रेप करने का आरोप।
SIR को लेकर डीएम ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक। कहा एसआईआर के जरिए निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना।
मोदी के 12 साल पर कांग्रेस ने बोला तीखा हमला। कहा मोदी के 12 साल झूठ का पुलिंदा।