अहमद कादरी
रुड़की। रुड़की के मंगलौर में एक हलवाई की दूकान में गैस का सिलेंडर फटने से धमाका हो गया और आग लग गई। जिसमे करीब दस लोग घायल हो गए। जिनमे से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दे की आज करीब एक बजे मंगलोर में एक हलवाई की दूकान में एक गैस के सिलेंडर में अचानक ही आग लग गई। जिसके बाद जबरदस्त धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था की आसपास के लोग भी इसकी चपेट में आ गए। इस धमाके और आग की चपेट में आने से करीब दस लोग बुरी तरह से झुलस गए जिनमे से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ से गंभीर हालत वालो को हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

More Stories
अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां।
कांवड़ मेला 2026 के दौरान 7 निर्माता कंपनियों को नोटिस।
कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल हुई सम्पन्न। 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।