Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

सातवें दिन भी जारी रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन।

सुनील मिश्रा

हरिद्वार। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी मांगो लेकर पं गोविंद वल्लभ पंत पार्क, देवपुरा में चल रहा धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ममता बादल ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगे नहीं मान लेते तब तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने कहा कि हमारे मानदेय का शासनादेश पास नहीं करेंगे तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे और आंगनबाड़ी केंद्रों की तालाबंदी रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारा ऑनलाइन या ऑफलाइन कोई भी काम नही होगा। धरना प्रदर्शन में आशा करण पाल, सारिका शर्मा, रुक्मणी खरे, उषा सैनी, संगीता शर्मा, प्रतिभा राय, अंजू सिंह, यशोदा, नाजीन आदि सैकड़ों आंगनवाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही।

error: Content is protected !!