Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

बाजार में धनतेरस पर उमड़ी लोगों की भीड़, जमकर की खरीदारी

सुनील मिश्रा
हरिद्वार। दीपावली पर्व की शुरुआत जोर-शोर से हो चुकी है। आज शुक्रवार को शहर में धनतेरस का त्यौहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। चूंकि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है इसलिए इस बात को ध्यान में रखते हुए आम जनता ने शासन और प्रशासन द्वारा दी गई हिदायतओं को ध्यान में रखते हुए मुंह पर मास्क लगा एवं 2 गज की शारीरिक दूरी बनाकर बाजारों में दैनिक वस्तुओं की खरीदारी की। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के भगवान धन्वंतरी देव समुद्र मंथन से अमृत का कलश लेकर धरती पर प्रकट हुए थे सो इसीलिए भगवान धन्वंतरी को आरोग्य एवं स्वास्थ्य का देवता भी माना गया है। आज के दिन आयुर्वेद के ज्ञाता वैद्य और चिकित्सकों के द्वारा भी भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है क्योंकि भगवान धन्वंतरि अमृत से भरा धातु का कलश लेकर के समुद्र से प्रकट हुए थे तो इन्हीं प्राचीन मान्यताओं के अनुसार आज धनतेरस के दिन धातुओं की वस्तुएं खरीदने का विधान माना गया है। कहते हैं कि आज के दिन जो भी वस्तु लोग खरीदते हैं उसमें 13 गुना वृद्धि होती है इसीलिए आज के शुभ योग को ध्यान में रखकर आज लोगों ने धनतेरस के पर्व पर पंचपुरी के बाजारों में जमकर खरीदारी की। लोगों ने गणेश लक्ष्मी जी के चांदी से निर्मित सिक्कों, स्वर्ण आभूषणों, घरेलू बर्तनों, नए वस्त्रों, टू व्हीलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी,टीवी और रोजमर्रा की दैनिक आवश्यक वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। वही पंचपुरी के सबसे पुराने प्राचीन बाजार ज्वालापुर झंडा चौक बाजार को इस खास अवसर पर शानदार रूप से सजाया गया है। रंगीन बिजली की झालरों से इस बार बाजार की सजावट देखते ही बनती है। लोगों ने झंडा चौक बाजार में दीपावली पर्व की पूजन सामग्री, मिट्टी से बने दियो, फल, फूल, गणेश लक्ष्मी के नवीन वस्त्रोंघरों की साज-सज्जा का देर रात तक सामान खरीदा।

इस मौके पर झंडा चौक बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीश श्रोत्रिय के द्वारा कोरोना काल को देखते हुए झंडा चौक बाजार में लोगों को जागरूक करते हुए लाउडस्पीकर से शारीरिक 2 गज की दूरी एवं मास्क का पालन करते हुए जनता से सामान खरीदारी करने की अपील की। वहीं इस बार पुलिस प्रशासन की ओर से बाजारों में ट्रैफिक यातायात व्यवस्था वनवे किए जाने से लोगों को जाम के झाम से मुक्ति मिली। लोगों ने ज्वालापुर के बाजारों में अपने वाहनों को पार्किंग में लगाकर ही बाजारों में जाकर आराम से खरीदारी की। जनता ने पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए व्यापक प्रबंधों की सराहा। लोगों ने घरों पर जाकर धनतेरस की मान्यताओं के अनुसार प्रदोष काल के समय यम के निमित्त दीप पूजा कर उसे प्रज्वलित करते हुए अपने घरों के बाहर यम के दीप का दान किया।

Share
error: Content is protected !!