हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। कनखल में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम मेंअब डायलिसिस यूनिट की शुरुआत होने जा रही है जिसमें हाईटेक मशीनों द्वारा किडनी के मरीजों को डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। यूनिट में सुपर स्पेशलिस्ट और नेफ्रोलॉजिस्ट भी कंसलटेंट मौजूद रहेंगे।
रामकिशन मिशन सेवाश्रम के सचिव स्वामी नित्यशुद्धानंद ने बताया कि हरिद्वार में पहली बार कम से कम मूल्य पर डायलिसिस की सुविधा किडनी के मरीजों को उपलब्ध हो सकेगी। उच्च शिक्षित विशेषज्ञ एवं चिकित्सक की देखरेख में यह यूनिट का संचालन होगा। इससे यहां के रोगियों को बहुत सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि हमारे पास बहुत देर से इसकी मांग की जा रही थी। मिशन के अथक प्रयासों एवं जनता के सहयोग से यह डायलिसिस यूनिट शुरू होने जा रहा है। जिसका उद्घाटन आगामी शुक्रवार को मुख्य अतिथि हरिद्वार के जिलाधिकारी श्री सी रविशंकर के हाथों से होगा। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मैक्स हॉस्पिटल देहरादून उपाध्यक्ष डॉ संदीप तलवार और नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर पुनीत अरोड़ा भी मौजूद रहेंगे।
इस कार्यक्रम के संयोजक स्वामी दयाधिपानंद महाराज ने बताया कि इस केंद्र के सुचारू रूप से संचालन के लिए गुरुवार को रामकृष्ण मिशन में विशेष पूजा की जाएगी इस तरह से हरिद्वार के लोगों को कम मूल्यों पर किडनी के लिए डायलिसिस की सुविधा उच्च स्तर पर मिल सकेगी।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।