अहमद कादरी
रुड़की। रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे रोड स्थित अभिलाषा नर्सिंग होम में डिलीवरी के समय डॉकटर पर बिना जानकारी दिए नेहा नाम की 25 वर्षीय महिला की बच्चे दानी निकालने का आरोप लगाकर महिला के परिजनों ने आज जमकर हंगामा किया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से महिला के परिजनों को समझाकर शांत किया है।
बता दे की झबरेड़ा निवासी नेहा ने रात के समय अभिलाषा नर्सिंग होम में एक बच्ची को जन्म दिया है। परिजनों का आरोप है की डॉकटर ने सब कुछ ठीक बताया था जबकि उन्हें सुबह जानकारी मिली की नेहा की बच्चे दानी रात ही निकाल दी थी। जिसकी जानकारी मिलते ही नेहा के परिजन बड़ी संख्या में नर्सिंग होम पहुंचे और जमकर हंगामा और गाली गलौच की। सूचना पर नर्सिंग होम पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से नेहा के परिजनों को शांत कराया है।
जानकारी मिली है की नेहा की शादी एक साल पहले ही हुई थी और यह उसकी पहली डिलीवरी थी। नेहा के परिजनों का आरोप है की डॉक्टर ने बिना जानकारी दिए ही नेहा की बच्चे दानी निकाल दी है जिससे अब नेहा कभी भी माँ नहीं बन पायेगी। फिलहाल नेहा के परिजन पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की तैयारी कर रहे है।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।
जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य 99 प्रतिशत किया जा चुका है संपादित।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा एवं मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का लिया जायजा।