Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

गुलिस्ता बनी कांग्रेस संगठन सचिव, कांग्रेस पार्टी में मिलता है महिलाओं को उचित सम्मान :यशवंत

सुनील मिश्रा
हरिद्वार। गुलिस्ता को ज्वालापुर नगर कांग्रेस कमेटी का संगठन सचिव मनोनीत किया गया है। संगठन सचिव मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए ज्वालापुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि पार्टी में महिलाओं को उचित सम्मान मिलता चला आ रहा है। महिला कार्यकर्ता आगामी चुनाव में पार्टी का प्रचार प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा वादे तो करती है। लेकिन वादे पूरे नहीं होते हैं। महंगाई से आमजनमानस त्रस्त हो चुका है। युवा वर्ग रोजगार की तलाश में अन्य प्रदेशों को कूच कर रहा है। कांग्रेस पार्टी में ही सभी वर्गो का हित सुरक्षित है। श्रमिक नेता राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि गुलिस्ता के सचिव बनने संगठन को मजबूती मिलेगी। महिला कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा को घर घर प्रचारित कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि उपनगरी ज्वालापुर के विकास कार्यो को लेकर भाजपा मंत्री गंभीर नहीं है। अनेकों समस्याएं मूंह बाए खड़ी हैं। नवनियुक्त संगठन सचिव गुलिस्ता ने पार्टी पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य किए जाएंगे। अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से महिलाओं को अवगत कराया जाएगा। इस दौरा प्रदेश महासचिव उषा शर्मा, आरबीएल वर्मा, डोली, महविश, सोरिया, निददा, आदि उपस्थित रहे।

Share
error: Content is protected !!