अरुण सैनी
हरिद्वार। बसपा ने आज उत्तराखण्ड में बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए पिछड़े समाज के नेता राजाराम प्रजापति, राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ एवं संयोजक श्री दक्ष प्रजापति शोभा यात्रा, हरिद्वार को अपने सैकड़ो साथियों सहित बसपा में शामिल कर लिया है। राजाराम प्रजापति को बसपा में शामिल कराने के लिये पंकज कुमार सैनी, विजय सिंह पाल व मोनू राणा ने अथक प्रयास किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार गौतम, पंकज कुमार सैनी प्रदेश महासचिव, विजय सिंह पाल, प्रदेश सचिव, रविन्द्र कश्यप, प्रदेश सचिव, राम कुमार राणा, जिला अध्यक्ष, मोनू राणा, जिला महासचिव, शुभमं सैनी, जॉन कॉर्डिनेटर, डॉ एस पी बावरा, जॉन कॉर्डिनेटर, राहुल जाट, दीवान चंद कमल, राजदीप मैनवाल, रतिराम, मदनपाल, विक्की मौर्य, रविन्द्र सहगल, दीपक सैनी आदि उपस्थित थे। राजाराम प्रजापति के साथ बसपा में शामिल होने वालों में श्रीमती संगीता प्रजापति, सचिन प्रजापति, मांगेराम प्रजापति, नरेंद्र प्रजापति, अनिल प्रजापति, श्रीमती प्रीति प्रजापति, रामपाल प्रजापति, बबलू प्रजापति, श्याम प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति, श्रीमती मोना प्रजापति,श्रीमती अंजू प्रजापति, श्रीमती बाला प्रजापति, नरेंद्र प्रजापति, अनुराधा प्रजापति, मुनेश प्रजापति आदि प्रमुख थे।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।