हर्ष सैनी
हरिद्वार। जिला न्यायालय के परिसर में आज लोगों की काफी भीड़ जुट रही हैं। लोक अदालत के अवसर पर कोर्ट परिसर में तमाम नियम कायदों की धज्जियां उड़ती नजर आईं। लोगों की भारी भीड़ दिखी। सोशल डिस्टेंसिंग की किसी ने परवाह नहीं की। गरिमत रही कि लोगो के चेहरों पर मास्क जरूर नजर आए। लोगों ने मास्क लगाए हुए थे। परंतु सामाजिक दूरी का ख्याल ना रख सकें। सरकार की गाइडलाइंस द्वारा लोगो को लगातार समझाया जा रहा है। एवं मास्क लगाने की हिदायत दी जा रही हैं।
तकरीबन पिछले नो महीने से कोर्ट बंद है ऐसे में महामारी की मार वकीलों को भी झेलनी पड़ रही है। वकीलों को आर्थिक रूप से काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। बहुत से वकीलों का यह भी कहना है कि जब देशभर में आवाजाही हो सकती है तो कोर्ट खुलने में किसी को क्या समस्या हो सकती है। जब तमाम राजनीतिक दल खुलेआम चुनावी रैलीयां कर सकते है क्या तब कोरोना नही फैलता? क्या सिर्फ वकील ही कोरोना फैला रहें हैं? ऐसी स्थिति में सिस्टम को अधिवक्ताओं की और ध्यान देना चाहिए।

आपको बता दे उत्तराखंड मे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 86317 पहुँच चुका है साथ ही प्रदेश में अभी तक 77673 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं देशभर में कोरोना के आंकड़े एक करोड़ से अधिक हो चुके हैं।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।