मनोज सैनी
हरिद्वार। 20 दिसम्बर को ऋषिकुल में मासूम बेटी के साथ हुए रेप और उसकी निर्मम हत्या का दूसरा सहआरोपी राजीव पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
जबकि मासूम बेटी के मुख्य आरोपी राम तीर्थ यादव को पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। कल पुलिस ने राजीव के छोटे भाई गौरव को भी गिरफ्तार कर लिया था।
बताते चलें कि मासूम के हत्यारे को गिरफ्तार करने के लिये उत्तराखण्ड सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था तथा पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिये 40 टीमों का भी गठन किया था।
बेटी के दूसरे हत्यारे की गिरफ्तारी ने होने से धर्मनगरी के लोगों में काफी आक्रोश भी था और सभी आरोपियों की फांसी की मांग भी कर रहे हैं।

More Stories
मेलाधिकारी महोदया: ऋषिकुल क्षेत्र में 2 माह से बंद पड़ा है तकनीकी और गुणवत्ता विहीन फुटपाथ निर्माण कार्य।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले 02 आरोपी पुलिस ने दबोचे।
सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर नगर आयुक्त ने घाटों एवं मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण।