मनोज सैनी
हरिद्वार। 20 दिसम्बर को ऋषिकुल में मासूम बेटी के साथ हुए रेप और उसकी निर्मम हत्या का दूसरा सहआरोपी राजीव पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
जबकि मासूम बेटी के मुख्य आरोपी राम तीर्थ यादव को पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। कल पुलिस ने राजीव के छोटे भाई गौरव को भी गिरफ्तार कर लिया था।
बताते चलें कि मासूम के हत्यारे को गिरफ्तार करने के लिये उत्तराखण्ड सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था तथा पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिये 40 टीमों का भी गठन किया था।
बेटी के दूसरे हत्यारे की गिरफ्तारी ने होने से धर्मनगरी के लोगों में काफी आक्रोश भी था और सभी आरोपियों की फांसी की मांग भी कर रहे हैं।

More Stories
पॉश एक्ट के अंतर्गत कार्यस्थल पर उत्पीड़न की शिकायतकर्ता महिलाओं के मामलों की सुनवाई सम्पन्न।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्मित अधिवक्ता सभागार का उद्घाटन। अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी होता है: न्यायाधीश नरेंद्र दत्त।
मौसम को लेकर जारी हुई एडवाइजरी। 27 सितंबर को हरिद्वार समेत चार जिलों में रेड अलर्ट, भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना।