मनोज सैनी
हरिद्वार। स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स, हरिद्वार(SUWJ) की ओर से संयोजक मनोज सैनी के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिमण्डल ने मेला अधिकारी हरिद्वार श्री दीपक रावत को स्थानीय समाचार पत्रों व पोर्टलों को कुम्भ मेले से सम्बंधित विज्ञापन के संबन्ध में एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में मेला अधिकारी श्री दीपक रावत से मांग की गई है कि पूर्व कुंभ मेलों की भांति सभी स्थानीय समाचार पत्रों व पोर्टलों में कुंभ मेले से सम्बंधित विज्ञापन नए साल पर और कुम्भ मेले के मुख्य स्नानों पर कुम्भ मेला अधिष्ठान की और से निर्गत किए जाएं।
मेला अधिकारी श्री दीपक रावत ने प्रतिनिमण्डल को बताया कि मुझे अभी तक इस सम्बंध में किसी ने अवगत नहीं कराया है और प्रतिनिमण्डल को आश्वासन दिया कि वह यूनियन की मांग पर गम्भीरता पूर्वक विचार कर सकारात्मक कदम उठाएंगे। साथ ही मेला अधिकारी ने सभी मीडिया कर्मियों से मेले को सकुशल, भव्य और दिव्य बनाने के लिये भी सहयोग की अपील की। मेला अधिकारी ने बताया कि कुम्भ मेला मार्च माह से शुरू हो जाएगा। ज्ञापन देने वाले में स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स, हरिद्वार के अध्यक्ष अखिलेश पोखरियाल, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चड्डा, सचिव हरिवंश प्रसाद, आवेश अंसारी मुख्य थे।


More Stories
गोल्ड लोन के लिए गिरवी रखे सोने के आभूषण मय मुआवजा लौटाने का आदेश। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने दिया यूको बैंक को आदेश।
नाबालिक लडकी के साथ दुष्कर्म एवं जान से मारने की कोशिश करने वाले एक आरोपी को धर दबोचा।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कई बूथों का किया निरीक्षण: कहा। कहा नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं।