ब्यूरो
हरिद्वार। प्रदेश के मुख्य सचिव आनंदवर्धन ने 10 सितंबर को जिस फुट पाथ का मेला अधिष्ठान के अधिकारियों के दलबल सहित निरीक्षण किया था वो कार्य तकनीकी खामियों के कारण 2 माह में आगे नहीं बढ़ सका है। ऋषिकुल चौक की सुंदरता के साथ फुट पाथ कार्य बड़े जोर शोर से शुरू हुआ था।
10 सितंबर को निरीक्षण के बाद सीडीओ ललित नारायण मिश्रा ने तकनीकी प्रकोष्ठ के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट भेज दी थी। तब से यह काम बंद पड़ा है। इस फुट पाथ पर बरसाती पानी के ड्रेनेज के लिए पाइप जरूर लगा दिए हैं लेकिन पानी की निकासी के लिए भूमिगत नाला नहीं बना दे। इस संबंध में सीडीओ ललित नारायण मिश्रा ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया कहां की वे निरीक्षण की रिपोर्ट मेला अधिष्ठान को भेज चुके हैं। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार ने कहा कि सभी कमियों को दूर कर कार्य एक सप्ताह में शुरू करा दिया जाएगा लेकिन 2 माह कार्य किन कारणों से बंद रहा का जवाब नहीं दे पाए।

More Stories
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले 02 आरोपी पुलिस ने दबोचे।
सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर नगर आयुक्त ने घाटों एवं मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण।
8 नवंबर की मध्यरात्रि से फिर आयेगा ऊपरी गंगनहर में पानी।