सुनील मिश्रा
हरिद्वार। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान व तीर्थ पुरोहित समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज मंगलवार को कुम्भ मेला आई जी संजय गुंजयाल जी से मुलाकात कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर कुंभ मेला आईजी से आगामी कुम्भ मेले के विषय में कई मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए विचार विमर्श किया व ज्वालापुर में पेशवाई मार्ग पर चल रही मीट मास की दुकानों को अति शीघ्र बंद कराने की माँग पुरोहित समाज ने की। इस मौके पर पुरोहितों ने मेला जी को बताया के पहले ज्वालापुर में मात्र एक दुकान हुआ करती थी परंतु दुख का विषय है के आज पूरा बाज़ार बन गया है। ये हरिद्वार तीर्थ की मर्यादा के विपरीत है। उन्होंने मांग है कि इस मीट बाज़ार को जल्द से जल्द बंद कराया जाए। इस अवसर पर मुलाकात करने वालों में प्रतिनिधि मंडल में धड़े के मंत्री उमाशंकर वशिष्ठ, सौरव सिखौला अनिल कौशिक, सचिन कौशिक, सत्य नारायण शर्मा,संजय खजानके, ,पवन पचभैय्या, प्रदीप निगारे, वासु लूतीये आदि पुरोहित मौजूद रहे।

More Stories
नाबालिक लडकी के साथ दुष्कर्म एवं जान से मारने की कोशिश करने वाले एक आरोपी को धर दबोचा।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कई बूथों का किया निरीक्षण: कहा। कहा नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं।
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीसीआर कंट्रोल रूम पहुंचे जिलाधिकारी। आगामी तीन दिनों के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश।