मनोज सैनी
हरिद्वार। देवभूमि भैरव वाहिनी ने आज धर्म नगरी हरिद्वार में अवैध मांस व गोवंश कटान को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय देवपुरा पर प्रदर्शन किया। देवभूमि भैरव वाहिनी के नेता चरणजीत पाहवा ने कहा कि हाई कोर्ट का आदेश है कि बिना स्लॉटर हाउस के जानवर काटना व बेचना गैरकानूनी है।
हरिद्वार विश्व का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है। इसके बावजूद यहां अवैध मांस की बिक्री खुलेआम हो रही है। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट से निवेदन किया है कि कुंभ नगरी हरिद्वार से अवैध मांस की बिक्री पर अति शीघ्र कार्रवाई करते हुए हाईकोर्ट के आदेशों का पालन किया जाए और धर्म नगरी हरिद्वार में अवैध रूप से मांस की बिक्री पर रोक लगाई जाए। साथ ही बताया कि ज्वालापुर की नालियों में सुबह-सुबह खून से भरी नालियां पतित पावनी मां गंगा के चरणों में जाती है जिससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कुंभ क्षेत्र होने के बावजूद भी इस पर रोक क्यों नहीं लगाई जा रही है? जबकि जिला प्रशासन द्वारा रुड़की मंगलौर में इस पर सख्ती से पालन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 2007 तक नगर पालिका में सिर्फ 12 मांस की दुकानें थी जिसमें चार बंद थी लेकिन वर्तमान में ज्वालापुर क्षेत्र में 120 मांस की दुकानें घनी आबादी में खुल गई है जिस पर रोक लगाई जानी अति आवश्यक है।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।