मनोज सैनी
हरिद्वार। कुम्भ नगरी हरिद्वार में अवैध शराब की बिक्री का आलम यह है कि अब अवैध शराब की बिक्री खुलेआम हर की पैड़ी के आस पास भी होने लगी। दिलचस्प बात यह है कि जो काम जिले के आबकारी विभाग व स्थानीय पुलिस को करना चाहिये था अब उस काम को मेलाधिकरी श्री दीपक रावत ने किया। कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत ने आज अवैध शराब बेचने की सूचना पर छापेमारी करते हुए 160 देसी शराब के पव्वों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। हरकी पैड़ी क्षेत्र में मेला नियंत्रण कक्ष के पास धड़ल्ले से शराब बेची जा रही थी, जिसकी लगातार मेला अधिकारी को शिकायत मिल रही थी। जिस पर छापेमारी करते हुए आज मेला अधिकारी दीपक रावत ने एक व्यक्ति को 160 अवैध देसी शराब के पव्वो के साथ पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
दीपक रावत ने बताया कि समय-समय पर सत्यापन पुलिस को करते रहना चाहिए। जिसको लेकर एसएसपी हरिद्वार को पत्र लिखकर निरंतर चेकिंग के साथ लोगों का सत्यापन करने को कहा जाएगा।
मेलाधिकरी द्वारा हर की पैड़ी के समीप पकड़ी की अवैध शराब से स्पष्ट है कि अवैध शराब की बिक्री करने वालों के हौंसले कितने बुलन्द है जिन्हें न तो पुलिस का डर है और न आबकारी विभाग का। अब नौबत ये आ गयी है कि जो काम आबकारी विभाग व पुलिस को करना चाहिये था उस काम को मेलाधिकरी ने किया।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।