Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

14 जनवरी को परिवार सहित बैंड बाजों के साथ ब्रह्म कुंड पर स्नान को जायेंगे व्यापारी, स्वागत करने वाले व्यापारियों पर भी लगाये सवालिया निशान

मनोज सैनी
हरिद्वार। 14 जनवरी के स्नान को लेकर रानीपुर मोड़ पर प्रदेश व्यापार मंडल के एक बैठक आहूत की गई। बैठक में तय किया गया कि सभी व्यापारी 14 जनवरी को गुरुद्वारा सिंह सभा से पैदल बैंड बाजों के साथ ब्रह्मकुंड में मां गंगा के स्नान के लिए परिवार सहित जाएंगे। मेला प्रशासन कुंभ मेले का नोटिफिकेशन मार्च में जारी करेगा लेकिन व्यापारी पहले की तरह जैसे कुंभ 14 जनवरी से शुरू हुए हैं वैसे ही कुम्भ का स्नान करेगा। बैठक में व्यापार मंडल महामंत्री डॉ विशाल गर्ग ने कहा कि सभी व्यापारी भाई अपने परिवारों सहित गुरुद्वारा सिंह सभा से बैंड बाजा सहित हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान के लिए जाएंगे और वह चाहते हैं कि 14 जनवरी के स्नान को पर्व स्नान ना मानकर कुंभ मेले के पहले स्नान की घोषणा शासन द्वारा की जाए। बैठक में डॉ विशाल गर्ग ने कहा कि पहले दिन व्यापार मंडल के हुए कार्यक्रम पर भी सवालिया निशान उठाए कि व्यापारी वर्ग त्रस्त है हरिद्वार का व्यापारी कोरोना की मार से उबर नहीं पा रहा है और यहां पर व्यापारियों द्वारा स्वागत समारोह होटलों में किए जा रहे हैं। अपने आप को प्रदेश अध्यक्ष कहने वाले व्यापारी शहर के आम व्यापारियों से बहुत दूर रहते हैं और उनकी पीड़ा को जानने की कोई कोशिश भी नहीं करते हैं। बैठक की अध्यक्षता प्रवीण शर्मा व संचालन डॉक्टर विशाल गर्ग के द्वारा किया गया। बैठक में महानगर अध्यक्ष मयंक मूर्ति भट्ट, महानगर महामंत्री सुमित अरोड़ा, विक्रम सिंह नाचीज, राजीव गुप्ता, सचिन अरोड़ा, आरुष साराभाई, प्रवीण शर्मा, वीर, अंकित, राहुल, विवेक गर्ग आदि उपस्थित रहे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Share
error: Content is protected !!