मनोज सैनी
हरिद्वार। देश में अब राजनीति सिद्धांतो या विचारों की नहीं रही बल्कि निजी स्वार्थ की हो चली है। बात हरिद्वार नगर निगम की करते हैं जहां नगर की जनता ने मेयर के रूप में कांग्रेस की प्रत्याशी श्री मति अनिता शर्मा को चुना वहीं पार्षद भाजपा के अधिक चुने। अभी निगम चुनाव को 2 वर्ष भी पूरे नहीं हुए की निगम चुनाव में चुने हर कांग्रेस पार्षदों भाजपा में शामिल होने के लिये लाइन लगाकर खड़े हुए हैं। आज कांग्रेस का एक और पार्षद कैलाश भट्ट देहरादून जाकर भाजपा में शामिल हो गया इससे पूर्व भी कईं पार्षद भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पार्षद कैलाश भट्ट का कहना है कि वह कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के विकास कार्यों से प्रभावित होकर ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहा है। वहीं कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने इस बाबत पूछने पर बताया कि सत्ताधारी नेता कांग्रेस के पार्षदों को अनेक लालच देकर भाजपा में शामिल करा रहे हैं। किसी को धन का लालच, किसी को पद का लालच, किसी को काम का लालच देकर गुमराह करके भाजपा में शामिल कर रही है। साथ में उन्होंने कहा कि चुनाव के समय पार्टी इन्हें चुनाव जिताने के लिये हर सम्भव कोशिश करती है तभी जाकर ये चुनाव जीतते है लेकिन चुनाव जीतने के बाद इनके मन में लालच आ जाता है और इसी लालच की वजह से ये कांग्रेस छोड़ भाजपा में जा रहे हैं।
कांग्रेस से भाजपा में गये पार्षद कैलाश भट्ट एक वरिष्ठ कांग्रेस के खासमखास हैं लेकिन वह भी उनके मन में चल रहे लालच को नहीं जान पाए। वहीं इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार शहर में कांग्रेस से लोगों का मोह भंग हो रहा है। भाजपा में विश्वास कर व भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
एक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता से जब इस बाबत पूछा गया तो उनका कहना था कि महानगर कांग्रेस इकाई की उपेक्षा से नाराज होकर ही कांग्रेस के कार्यकर्ता एक एक कर भाजपा में जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महानगर कांग्रेस बस चन्द लोगों के इर्द गिर्द ही घूम रही है और उनकी बातों को अनसुना कर रही है। जिससे लोग नाराज होकर भाजपा में जा रहे हैं।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।